• होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us
Sawal Public Ka
Advertisement
  • होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us
No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us
No Result
View All Result
Sawal Public Ka
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

अतिवृष्टि में घर ढहने के बाद भी अपर्याप्त सहायता मिलने की शिकायत पर डीएम ने तहसीलदार को मौके का निरीक्षण कर उचित मुआवजा दिलाने के आदेश दिए

सवाल पब्लिक का by सवाल पब्लिक का
January 19, 2026
in उत्तराखंड
0
अतिवृष्टि में घर ढहने के बाद भी अपर्याप्त सहायता मिलने की शिकायत पर डीएम ने तहसीलदार को मौके का निरीक्षण कर उचित मुआवजा दिलाने के आदेश दिए

अतिवृष्टि में घर ढहने के बाद भी अपर्याप्त सहायता मिलने की शिकायत पर डीएम ने तहसीलदार को मौके का निरीक्षण कर उचित मुआवजा दिलाने के आदेश दिए

देहरादून 24 नवंबर,2025 (सू.वि)

जिलाधिकारी सविन बसंल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी। दूर दराज से पंहुचे लोगों ने भूमि विवाद, सीमांकन, घरेलू हिंसा, प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर, आर्थिक सहायता, ऋ़ण माफी आदि से जु़ड़ी 102 समस्याएं रखी। जिलाधिकारी ने मौके पर ही कई मामलों का ऑन द स्पॉट निस्तारण किया साथ ही कुछ प्रकरणों को इससे जुड़े विभागों को अग्रसारित करते हुए विधि सम्मत त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उच्च प्राथमिकता पर उनका समाधान करना सुनिश्चित करें।

 

जनता दरबार में प्रगति आजीविका स्वयं सहायता समूह की चार महिलाओं की आईडी का इस्तेमाल कर बिना उनकी जानकारी के दूसरे समूह की महिला द्वारा 5 लाख का ऋण लिए जाने की शिकायत पर डीएम ने फाइनेंशियल फ्रॉड के तहत केस दर्ज कराने के निर्देश दिए। सेलाकुई निवासी सरिता देवी ने भूमाफियाओं द्वारा उनके नाम रजिस्ट्री वाली भूमि पर जबरन कब्जा करने, रास्ता और सिंचाई नहर बंद कर उन्हें परेशान करने की शिकायत पर एसडीएम विकासनगर को जांच कर आख्या देने को कहा।

 

मजदूरी करने वाले गरीब पप्पू कुमार ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि ऋण की किस्त नियमित अदा करने पर भी बैंक द्वारा बिना पूर्व सूचना के उनके संपत्ति बेचने का नोटिस जारी किया गया है। जिससे वह मानसिक रूप से बहुत परेशान है। इस पर एलडीएम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं निरंजनपुर निवासी राम आशीष ने बैंक ऋण माफ करवाने की गुहार लगाई।

 

ग्राम मैन्द्रथ निवासियो ंने पूर्व प्रधान पर सरकारी संपत्तियों का निजी उपयोग करने, गांव की पेयजल लाईन और सड़क निर्माण में गडबडी की शिकायत पर डीएम ने सीडीओ को जांच समिति गठित कर प्रकरण में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

बुजुर्ग पूनम जोशी ने किराएदार पर दो महीने से मकान का किराया, बिजली और पानी का बिल न देने और घर पर ताला मारकर फरार होने की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट को त्वरित कार्रवाई करते हुए बजुर्ग को उनके मकान पर काबिज करने के निर्देश दिए। बंसत विहार निवासी 69 वर्षीय बुजुर्ग अभय अरोड़ा ने बताया कि उनके घर में उनकी दिव्यांग पत्नी व दिव्यांग पुत्र है। इस उम्र में वे स्वयं बीमार रहते है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर उन्होंने आर्थिक सहायता की गुहार लगाई, इस पर एसडीएम को जांच कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं गरीब असहाय महिला रामा ने बेटी की शादी के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई।

 

करनपुर निवासी विधवा महिला रश्मी ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए बेटी की पढ़ाई और अपने इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई। वहीं सहस्रधारा निवासी रेनू सिंह ने अपने कैंसर के इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगी। ब्रह्पुरी निवासी सुशीला ने बताया कि अगस्त में अतिवृष्टि के कारण उनका आवास बह गया है। तहसील से उन्हें साढ़े छः हजार की सहायता मिली है, लेकिन उनका परिवार आज भी खुले में रह रहा है। उन्होंने आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। आराघर निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बरसात में मकान टूट जाने और मरम्मत के लिए कोई साधन न होने पर मदद की गुहार लगाई। जिस पर तहसीलदार को मौका मुआयना कर बुजुर्ग को मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। वही बडोवाला निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला कलावती ने भी जीर्णशीर्ण मकान की मरम्मत के लिए आर्थिक अनुदान की गुहार लगाई।

 

राजावाला निवासी पूर्व सैनिक की विधवा पत्नी पूर्णकला खत्री ने परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज न होने की शिकायत पर डीपीआरओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं आयुष वर्मा की उत्तरजीवी प्रमाण पत्र की मांग पर एसडीमए को प्राथमिकता पर मामले का निस्तारण करने को कहा। सहसपुर निवासी सुनीता ने अपने बेटे का जन्म प्रमाण पत्र न बनाने की शिकायत पर डीपीआरओ को समस्या का समाधान करने को कहा गया।

 

बोक्सा आदिम जनजाति आदर्श हाई स्कूल की बाउंड्री एवं भूमि राजस्व रिकार्ड में दर्ज न होने की शिकायत पर शिक्षा अधिकारी को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। चकराता के खरोडा सैंज कुनैन मोटर मार्ग करवाए गए कार्यो का भुगतान न मिलने पर एसडीएम को मामले का निस्तारण करवाने को कहा। आराघर वार्ड नंबर-20 में निमार्णाधीन सीवर लाइन में घर का कनेक्शन न जोड़े जाने की शिकायत पर नगर निगम को इसकी जांच कर शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

 

डालनवाला में गली के सीवर लाइन को मुख्य सीवर लाइन से जोड़ने हेतु सड़क कटिंग की अनुमति चाहने पर एसई लोनिवि को प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा। साकेत कॉलोनी लेन नं-3 अजबपुर कलां में 200 मीटर सड़क बिटुमन निर्माण न किए जाने शिकायत पर लोनिवि को कारण सहित स्पष्ट आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया। रीठा मंडी में नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर एमएनए को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। सहस्रधारा रोड़ पर ग्राम समाज की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य करने की शिकायत पर एसडीएम और एमडीडीए को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 

इस दौरान पीडित लोगों ने भूमि का सीमांकन, रजिस्ट्री, अवैध कब्जा हटवाने से जुड़ी तमाम शिकायतें और समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी (एफआर) केके मिश्रा, एसडीमए स्मृता परमार, एसडीमए अपूर्वा सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, तहसीलदार सुरेन्द्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Previous Post

जिलाधिकारी की मॉनिटरिंग में आरबीएसके टीम द्वारा सभी बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसे सीईओ राज भट्ट ने महत्वपूर्ण बताया

Next Post

डीएम ने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट को बढ़ावा देते हुए पेंशनरों को घर बैठे प्रमाण पत्र जमा करने हेतु किया प्रोत्साहित

सवाल पब्लिक का

सवाल पब्लिक का

Next Post
डीएम ने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट को बढ़ावा देते हुए पेंशनरों को घर बैठे प्रमाण पत्र जमा करने हेतु किया प्रोत्साहित

डीएम ने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट को बढ़ावा देते हुए पेंशनरों को घर बैठे प्रमाण पत्र जमा करने हेतु किया प्रोत्साहित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • Trending
  • Comments
  • Latest

vn video editor for pc download ✓ Create Stunning Videos Easily ➔ 2025 Latest

March 25, 2025
मुख्य सेवक धामी का महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और अहम फैसला : राधा रतूड़ी होगी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव

मुख्य सेवक धामी का महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और अहम फैसला : राधा रतूड़ी होगी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव

January 30, 2024
बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत मंत्री प्रेमचंद्र ने विजेताओं को बांटे गिफ्ट।

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत मंत्री प्रेमचंद्र ने विजेताओं को बांटे गिफ्ट।

January 2, 2024
आज तक के इतिहास से पहली बार धामी को गुस्से में देखा….कहा कानून किसी को हाथ में लेने की इजाजत नहीं….

आज तक के इतिहास से पहली बार धामी को गुस्से में देखा….कहा कानून किसी को हाथ में लेने की इजाजत नहीं….

February 8, 2024

Marketing AI in professional services: How law and accounting firms win in 2026

0

Velkommen til nv casino: Blant de utvalgte digitale kasinoene

0

Windows Activator for 7 ✓ Activate 32 & 64-bit Windows 7 Now

0

best adult telegram channels ✓ Discover 80+ Top Channels Now

0

Velkommen til nv casino: Blant de utvalgte digitale kasinoene

March 6, 2026

Mr Bet Casino Magyarország

March 5, 2026

ICE Casino Anmeldelse

March 5, 2026

Каким образом аффективная интенсивность сказывается на воспоминания

March 4, 2026

Recent News

Velkommen til nv casino: Blant de utvalgte digitale kasinoene

March 6, 2026

Mr Bet Casino Magyarország

March 5, 2026

ICE Casino Anmeldelse

March 5, 2026

Каким образом аффективная интенсивность сказывается на воспоминания

March 4, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • ! Без рубрики
  • a16z generative ai
  • adobe generative ai 1
  • Best fitness app 2026 in USA
  • blog
  • Bookkeeping
  • Business, Small Business
  • Casino
  • Computers, Games
  • Forex News
  • game
  • Gaming
  • gioco
  • jeux
  • klikklak Done 04.02
  • News
  • Online Casino
  • pages
  • Public
  • ready_text
  • Spiele
  • spielen
  • spile
  • spilen
  • test
  • Trading
  • Uncategorized
  • Консалтинговые услуги в ОАЭ
  • Новости Криптовалют
  • Новости Форекс
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • बड़ी खबर
  • ब्यूरोक्रेसी
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • राजनीति
  • सामाजिक

Recent News

Velkommen til nv casino: Blant de utvalgte digitale kasinoene

March 6, 2026

Mr Bet Casino Magyarország

March 5, 2026
  • होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us

© 2024 .

No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us

© 2024 .