• होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us
Sawal Public Ka
Advertisement
  • होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us
No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us
No Result
View All Result
Sawal Public Ka
No Result
View All Result
Home Uncategorized

यात्रा शुरू होने से 2 महीने पहले सभी व्यापारियों को देंगे अनुमति:धामी 

सवाल पब्लिक का by सवाल पब्लिक का
November 18, 2024
in Uncategorized
0
यात्रा शुरू होने से 2 महीने पहले सभी व्यापारियों को देंगे अनुमति:धामी 

यात्रा शुरू होने से 2 महीने पहले सभी व्यापारियों को देंगे अनुमति:धामी

 

 

एक ओर भाजपा सरकार बद्रीनाथ केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण कर रहे हैं, और कांग्रेस के नेता मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात करते हैं:धामी

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गुप्तकाशी में केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

 

हजारों की संख्या में आए युवाओं महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में समर्थन देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा आशा नौटियाल जी स्वयं अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनाव में खड़ी हुई हैं। आशा नौटियाल जी का लगाव और जुड़ाव इस क्षेत्र से है। उन्होंने कहा एक प्रतिनिधि के नाते आशा नौटियाल जी बीते 3 साल में केदारनाथ क्षेत्र के विकास को लेकर कई बार मेरे पास आई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा क्षेत्र के लिए समर्पित और कर्मठ नेता को इस क्षेत्र से विधायक बनाना है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राज्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बाबा केदारनाथ की भूमि से 21वी सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया था। उनके इन शब्दों के अनुरूप क्षेत्र में विकास भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा जिस कांग्रेस ने 60 साल तक देश में राज किया, उनका कोई भी प्रधानमंत्री बाबा केदार के धाम में नहीं आया। प्रधानमंत्री मोदी जी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो 7 बार बाबा केदारनाथ जी के दर्शन करने उत्तराखंड आए हैं। क्योंकि उनके दिल में बाबा केदारनाथ जी बसते हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम का भव्य और दिव्य निर्माण कार्य चल रहा है। इस क्षेत्र में 2 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि से विकास कार्य हो रहे हैं। केदारनाथ धाम के साथ पूरी केदार घाटी का विकास तेजी से किया जा रहा है।इस क्षेत्रों में कई सड़को, पुलो, पार्कों, धार्मिक स्थलों का कार्य किया जा रहा है। हमारी सरकार द्वारा संचालित किसान सम्मन निधि योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, जैसी अनेकों योजनाओं ने लोगों के जीवन को बेहतर करते हुए आगे बढ़ाने का कार्य किया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय में केदारनाथ आने वालों की संख्या लगातार घटती जा रही थी, पर आज डबल इंजन की भाजपा सरकार में यात्रियों की संख्या हर साल निरंतर बढ़ती जा रही है। लगातार इसमें बढ़ोतरी हो रही है। इस साल 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ की यात्रा की है। उन्होंने कहा यात्रा समय में आने वाली दिक्कतों को दूर करने हेतु हम कार्य कर रहे हैं। हम जल्द ही यात्रा प्राधिकरण बनाने वाले हैं और चार धाम यात्रा का संचालन व्यवस्थित तरीके से करने हेतु कार्य करेंगे। उन्होंने कहा यात्रा प्राधिकरण से पहले सभी हितधार को को तीर्थ पुरोहितों होटल व्यापारियों दुकानदारों घोड़ा खच्चर संचालको की राय लेंगे। यात्रा शुरू होने से 2 महीने पहले सभी व्यापारियों को अनुमति देने का काम करेंगे, जिससे किसी को दिक्कत का सामना न करना पड़े।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ क्षेत्रों के अन्य सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहे इसके लिए भी व्यवस्थित तरीके से कार्य किया जाएगा। मदमहेश्वर धाम की यात्रा को भी केदारनाथ धाम की यात्रा के अनुरूप विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय में वो स्वयं ग्राउंड जीरो में जाकर जनता के साथ खड़े रहते हैं। इस बार भी केदारनाथ में आपदा के दौरान 16 हजार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। व्यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई राज्य सरकार ने 10 करोड़ की धनराशि से की है। 2013 आपदा में कांग्रेस सरकार ने जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ किया। क्षेत्र की जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड के अंदर लैंड जिहाद, मजारों बनाने वालों को आगे बढ़ाया। कांग्रेस के नेता हरीश रावत घुसपैठियों को बसाने की बात करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस की इन्हीं हरकतों की वजह से राज्य में डेमोग्राफी चेंज हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा एक ओर हम बद्रीनाथ केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण कर रहे हैं, सड़के, अस्पताल बना रहे हैं और कांग्रेस के नेता मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार ने 5 हजार एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटाने का काम किया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार जल्द ही सख्त भू कानून भी लेकर आएगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार जब पूर्व में विधायक थे, तो केवल काम ना करने का बहाना बनाते थे। उन्हें विधायक निधि के रूप में विकास कार्यों हेतु करोड़ों की धनराशि दी गई। परंतु उन्होंने 6 करोड़ की धनराशि वापस कर दी। ये उनकी विकास और क्षेत्र के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ की कसम कि मेरे मुख्यमंत्री रहते हुए कांग्रेस प्रत्याशी इस क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए कभी मेरे पास नहीं आए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। उन्होंने कहा आशा नौटियाल जी को टिकट देकर भाजपा ने महिलाओं के सम्मान को भी दर्शाया है। राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में भी 30 प्रतिशत आरक्षण माताओं बहनों के लिए किया है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता केदारनाथ विधानसभा के प्रवासी मतदाताओं से वोट न देने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस का पंजा खूनी पंजा है, उन्हें अपने खूनी पंजे पर विश्वास नहीं रहा। उन्होंने कहा 20 तारीख को केदारनाथ का हर वह व्यक्ति जो विकसित केदारनाथ को देखना चाहता है वो अवश्य भाजपा को वोट देने जायेगा।

 

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री महावीर, विधायक श्री भरत चौधरी, श्री आदित्य कोठारी, श्री चंडी प्रसाद भट्ट, श्री दिनेश उनियाल, श्री दिलीप रावत महंत, श्री कुलदीप रावत, श्री राजकुमार तिवारी, एंव अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: #Uttarakhand news # uk hindi news today # uk hindi news # uk today news #CM Dhami news # उत्तराखंड न्यूज़. #उत्तराखंड न्यूज़ हिंदी#उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून #न्यूज़ उत्तराखंड लाइव #न्यूज़ उत्तराखंड हिंदी #न्यूज़ देहरादून हिंदी #न्यूज़ देहरादून #लाइव न्यूज़यात्रा शुरू होने से 2 महीने पहले सभी व्यापारियों को देंगे अनुमति:धामी
Previous Post

कांग्रेस नेताओं ने केदारनाथ जैसे पवित्र धाम में भी घोटालों का अवसर देखा और जनता की पीड़ा पर राजनीति की :धामी 

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए।

सवाल पब्लिक का

सवाल पब्लिक का

Next Post
आईटीबीपी को भेड़, बकरी,कुक्कुट एवं मछली की आपूर्ति करेंगे प्रदेश के पशुपालक*

मुख्यमंत्री धामी ने बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मुख्य सेवक धामी का महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और अहम फैसला : राधा रतूड़ी होगी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव

मुख्य सेवक धामी का महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और अहम फैसला : राधा रतूड़ी होगी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव

January 30, 2024

vn video editor for pc download ✓ Create Stunning Videos Easily ➔ 2025 Latest

March 25, 2025
आज तक के इतिहास से पहली बार धामी को गुस्से में देखा….कहा कानून किसी को हाथ में लेने की इजाजत नहीं….

आज तक के इतिहास से पहली बार धामी को गुस्से में देखा….कहा कानून किसी को हाथ में लेने की इजाजत नहीं….

February 8, 2024
बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत मंत्री प्रेमचंद्र ने विजेताओं को बांटे गिफ्ट।

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत मंत्री प्रेमचंद्र ने विजेताओं को बांटे गिफ्ट।

January 2, 2024

vn video editor for pc download ✓ Create Stunning Videos Easily ➔ 2025 Latest

0

Windows Activator for 7 ✓ Activate 32 & 64-bit Windows 7 Now

0

Nieuwe Negatieve Reviews over Lucky Casino: Is het de Ophef Waard?

0

windows 7 activation failed ✓ Fix Activation Errors Easily Now

0

Nieuwe Negatieve Reviews over Lucky Casino: Is het de Ophef Waard?

February 2, 2026

Reddice No Deposit Bonus: Claim Je Gratis Speelgeld in Nederland!

February 2, 2026

BofCasino Promo Code: Vind de Beste Bonussen & Aanbiedingen in 2024

February 2, 2026

Stratégies de Jeu Gagnantes au Casino Shiny Wilds : Guide Infographique Complet

February 2, 2026

Recent News

Nieuwe Negatieve Reviews over Lucky Casino: Is het de Ophef Waard?

February 2, 2026

Reddice No Deposit Bonus: Claim Je Gratis Speelgeld in Nederland!

February 2, 2026

BofCasino Promo Code: Vind de Beste Bonussen & Aanbiedingen in 2024

February 2, 2026

Stratégies de Jeu Gagnantes au Casino Shiny Wilds : Guide Infographique Complet

February 2, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • ! Без рубрики
  • blog
  • Business, Small Business
  • Computers, Games
  • Forex News
  • game
  • gioco
  • jeux
  • News
  • Public
  • spielen
  • spilen
  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • बड़ी खबर
  • ब्यूरोक्रेसी
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • राजनीति
  • सामाजिक

Recent News

Nieuwe Negatieve Reviews over Lucky Casino: Is het de Ophef Waard?

February 2, 2026

Reddice No Deposit Bonus: Claim Je Gratis Speelgeld in Nederland!

February 2, 2026
  • होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us

© 2024 .

No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us

© 2024 .