• होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us
Sawal Public Ka
Advertisement
  • होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us
No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us
No Result
View All Result
Sawal Public Ka
No Result
View All Result
Home Uncategorized

प्रेस पर सेंसर, संसद बंधक, न्यायपालिका कमजोर – धामी का आपातकाल पर तीखा हमला, बोले- अभिव्यक्ति की हत्या कर देश को बनाया गया जेल, इतिहास को भुलाना नहीं चाहिए।

सवाल पब्लिक का by सवाल पब्लिक का
January 19, 2026
in Uncategorized
0
प्रेस पर सेंसर, संसद बंधक, न्यायपालिका कमजोर – धामी का आपातकाल पर तीखा हमला,  बोले- अभिव्यक्ति की हत्या कर देश को बनाया गया जेल,  इतिहास को भुलाना नहीं चाहिए।

 

प्रेस पर सेंसर, संसद बंधक, न्यायपालिका कमजोर – धामी का आपातकाल पर तीखा हमला,

बोले- अभिव्यक्ति की हत्या कर देश को बनाया गया जेल,

इतिहास को भुलाना नहीं चाहिए।

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र देहरादून में आयोजित ” आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान कार्यक्रम” में प्रतिभाग किया | इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव भी उपस्थित थे |

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री नरेन्द्र कुमार मित्तल, श्री रणजीत सिंह जुयाल सहित 10 लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया |

 

 

*केंद्र के सहयोग से राज्य के वन सम्बंधित मामलों का तत्परता से निस्तारण – सीएम धामी

 

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य के वन सम्बंधित मामलों का तत्परता से निस्तारण हो रहा है| उत्तराखण्ड को केंद्र सरकार का हर संभव सहयोग एवं मदद प्राथमिकता पर मिल रही है|

 

 

*लोकतंत्र सेनानी हमारे महानायक- मुख्यमंत्री

 

 

लोकतंत्र सेनानियों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज हमें लोकतंत्र की रक्षा करने वाले महानायकों को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में आपातकाल का कालखंड हमेशा एक काले अध्याय के रूप में अंकित रहेगा। यह फैसला हमेशा की तरह देश को अपनी जागीर समझने वाले एक परिवार की हठधर्मिता और तानाशाही रवैए का परिणाम था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकाल में भारतीय संसद को बंधक बना लिया गया, प्रेस की स्वतंत्रता पर सेंसरशिप थोप दी गई और न्यायपालिका की गरिमा तार-तार कर करोड़ों देशवासियों के मौलिक अधिकारों को रौंद दिया गया। आपातकाल के उन काले दिनों में सत्ता के नशे में चूर तत्कालीन सरकार ने सभी विपक्षी नेताओं, सैंकड़ों पत्रकारों सहित हर उस आवाज का निर्ममता से दमन किया जो लोकतंत्र की रक्षा के लिए उठ रही थी। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचल कर पूरे देश को एक खुली जेल बना दिया था।

 

 

*आपातकाल के खिलाफ आंदोलन राष्ट्रव्यापी जनक्रांति बना -सीएम श्री पुष्कर सिंह धामी

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नमन है लोकतंत्र के रक्षकों को, जिन्होंने जेल की कालकोठरियों को अपनी तपस्या की तपोभूमि बना लिया और लोकतंत्र के दीप को बुझने नहीं दिया। उस समय लोकनायक जयप्रकाश नारायण, श्रद्धेय नानाजी देशमुख, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी , आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी, जॉर्ज फर्नांडीज और चंद्रशेखर जी जैसे असंख्य लोकतंत्र सेनानियों ने आपातकाल लगाने के तानाशाही सरकार के उस निर्णय के विरुद्ध हुए आंदोलन को दिशा देने का काम किया। जेल की चारदीवारी में बंद रहते हुए भी इन नेताओं ने युवाओं के भीतर लोकतंत्र के प्रति चेतना जाग्रत करने का कार्य किया। उस समय आदरणीय अटल जी ने कई कविताओं के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करने का कार्य किया | तानाशाही सरकार के दमन के खिलाफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और जनसंघ सहित अनेकों सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों ने भी अपनी पूरी शक्ति से लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए आंदोलन चलाया। इस आंदोलन को देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं का भी भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ और धीरे-धीरे ये आंदोलन एक राष्ट्रव्यापी जनक्रांति में बदल गया।

 

*उत्तराखंड के सपूतो ने भी लोकतंत्र बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई*

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पुण्यभूमि पर भी ऐसे अनेक सपूतों ने जन्म लिया, जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय देते हुए उस जनक्रांति में अग्रणी भूमिका निभाई थी। बागेश्वर के श्री चंद्र सिंह राठौर जी ने शिक्षक रहते हुए छात्रों में लोकतंत्र के प्रति आस्था जाग्रत करने का कार्य किया जिसके लिए उन्हें कई यातनाएं झेलनी पड़ी, यहां तक कि अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा, जिसे 32 वर्ष के संघर्ष के बाद वे दुबारा प्राप्त कर सके। पौड़ी के श्री गोविंद राम ढींगरा जी को भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से संबंध रखने के लिए जबरन जेल में डाल दिया गया था। उत्तराखंड के प्रत्येक जिले में ऐसे सैंकड़ों उदाहरण हैं जिन्होंने लोकतंत्र को पुनर्स्थापित करने हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

 

*लोकतंत्र का महत्व समझने के लिए आज के युवाओं को आपातकाल का इतिहास जानना होगा- सीएम धामी*

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी स्वयं आपातकाल के समय भूमिगत रहकर लोकतंत्र की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रहे थे। यही कारण है कि उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों के योगदान और आपातकाल के काले अध्याय से आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराने हेतु 25 जून को “संविधान हत्या दिवस” के रूप में मनाने की शुरुआत की। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने आपातकाल की घटनाओं का उल्लेख करते हुए 1978 में “संघर्षमां गुजरात” नामक एक किताब भी लिखी थी। कल ही आदरणीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने आदरणीय प्रधानमंत्री जी के आपातकाल के दौरान के संघर्ष पर लिखी एक नई पुस्तक “द इमरजेंसी डायरीज” का भी विमोचन किया। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस पुस्तक और संविधान हत्या दिवस के माध्यम से भारत की नई पीढ़ी भी ये जान सकेगी कि किस तरह आपातकाल के दौरान संविधान को रौंदा गया और लोकतंत्र की आत्मा को निर्ममता से कुचला गया।

 

 

*लोकतंत्र सेनानियों का हित और कल्याण हमारी प्राथमिकता- सीएम*

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान हेतु पूर्ण रूप से संकल्पित होकर कार्य कर रही है। प्रदेश भर में आपातकाल के विरुद्ध हुए इस महान आंदोलन के बारे में हमारी युवा पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोकतंत्र की शक्ति और नागरिकों की लोकतंत्र के प्रति आस्था को और अधिक मजबूत किया जा सके। हमारी सरकार आपकी प्रत्येक समस्या के समाधान हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। हम राष्ट्र के प्रति आपके अतुलनीय योगदान को जन-जन तक पहुंचाने हेतु प्रतिवर्ष इसी प्रकार लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे। इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल हमारे प्रदेश के युवाओं को लोकतंत्र का महत्त्व समझाने में सहायक सिद्ध होंगे बल्कि उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति और अधिक सजग बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के हमारे “विकल्प रहित संकल्प” को पूर्ण करने हेतु हमें एक नई शक्ति और ऊर्जा प्रदान करेंगे।

 

 

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, राज्य सभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे |

Previous Post

उत्तराखंड में स्थानीय कलाकारों को काम देने वाले निर्माताओं को भी विशेष सब्सिडी दी जा रही है:बंशीधर तिवारी

Next Post

राजपुर रोड जाखन में नगर निगम का तीसरा वेंडिंग जोन तैयार, पहले चरण में 19 वेंडरों को आवंटित की गई दुकानें

सवाल पब्लिक का

सवाल पब्लिक का

Next Post
राजपुर रोड जाखन में नगर निगम का तीसरा वेंडिंग जोन तैयार, पहले चरण में 19 वेंडरों को आवंटित की गई दुकानें

राजपुर रोड जाखन में नगर निगम का तीसरा वेंडिंग जोन तैयार, पहले चरण में 19 वेंडरों को आवंटित की गई दुकानें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • Trending
  • Comments
  • Latest

vn video editor for pc download ✓ Create Stunning Videos Easily ➔ 2025 Latest

March 25, 2025
मुख्य सेवक धामी का महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और अहम फैसला : राधा रतूड़ी होगी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव

मुख्य सेवक धामी का महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और अहम फैसला : राधा रतूड़ी होगी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव

January 30, 2024
बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत मंत्री प्रेमचंद्र ने विजेताओं को बांटे गिफ्ट।

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत मंत्री प्रेमचंद्र ने विजेताओं को बांटे गिफ्ट।

January 2, 2024
आज तक के इतिहास से पहली बार धामी को गुस्से में देखा….कहा कानून किसी को हाथ में लेने की इजाजत नहीं….

आज तक के इतिहास से पहली बार धामी को गुस्से में देखा….कहा कानून किसी को हाथ में लेने की इजाजत नहीं….

February 8, 2024

Marketing AI in professional services: How law and accounting firms win in 2026

0

Velkommen til nv casino: Blant de utvalgte digitale kasinoene

0

Windows Activator for 7 ✓ Activate 32 & 64-bit Windows 7 Now

0

best adult telegram channels ✓ Discover 80+ Top Channels Now

0

Velkommen til nv casino: Blant de utvalgte digitale kasinoene

March 6, 2026

Mr Bet Casino Magyarország

March 5, 2026

ICE Casino Anmeldelse

March 5, 2026

Каким образом аффективная интенсивность сказывается на воспоминания

March 4, 2026

Recent News

Velkommen til nv casino: Blant de utvalgte digitale kasinoene

March 6, 2026

Mr Bet Casino Magyarország

March 5, 2026

ICE Casino Anmeldelse

March 5, 2026

Каким образом аффективная интенсивность сказывается на воспоминания

March 4, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • ! Без рубрики
  • a16z generative ai
  • adobe generative ai 1
  • Best fitness app 2026 in USA
  • blog
  • Bookkeeping
  • Business, Small Business
  • Casino
  • Computers, Games
  • Forex News
  • game
  • Gaming
  • gioco
  • jeux
  • klikklak Done 04.02
  • News
  • Online Casino
  • pages
  • Public
  • ready_text
  • Spiele
  • spielen
  • spile
  • spilen
  • test
  • Trading
  • Uncategorized
  • Консалтинговые услуги в ОАЭ
  • Новости Криптовалют
  • Новости Форекс
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • बड़ी खबर
  • ब्यूरोक्रेसी
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • राजनीति
  • सामाजिक

Recent News

Velkommen til nv casino: Blant de utvalgte digitale kasinoene

March 6, 2026

Mr Bet Casino Magyarország

March 5, 2026
  • होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us

© 2024 .

No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us

© 2024 .