• होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us
Sawal Public Ka
Advertisement
  • होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us
No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us
No Result
View All Result
Sawal Public Ka
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

गढ़वाल के सर्वांगीण विकास हेतु हमारी सरकार संकल्पबद्ध है:बलूनी

सवाल पब्लिक का by सवाल पब्लिक का
September 10, 2024
in उत्तराखंड
0
गढ़वाल के सर्वांगीण विकास हेतु हमारी सरकार संकल्पबद्ध है:बलूनी

हमारी राज्य सरकार, केंद्र सरकार और हम सब लोग मिलकर चार धाम यात्रा को और भव्य बनाएंगे : बलूनी

गढ़वाल लोक सभा में जिन सड़कों का निर्माण कार्य रुका हुआ है, उन सभी सड़कों को बनवाया जाएगा: सांसद बलूनी

 

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि गर्मी आने से पहले क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर किया जाएगा

गढ़वाल लोकसभा को पूरे देश में आदर्श लोकसभा के रूप में जाना जाएगा : बलूनी

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा
केदार घाटी की सभी समस्याओं का समाधान होगा

आने वाला समय केदारनाथ विधानसभा सहित पूरे जिला और गढ़वाल लोकसभा के लिए स्वर्णिम काल होगा: सांसद बलूनी

गढ़वाल के सर्वांगीण विकास हेतु हमारी सरकार संकल्पबद्ध है:बलूनी

गढ़वाल सांसद बलूनी ने रुद्रप्रयाग, उखीमठ एवं देवप्रयाग में कई कार्यक्रमों में भाग लिया एवं जनता की समस्याओं का समाधान किया

बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण भारत में विकास का रथ प्रमाणिकता के साथ गतिमान है

 

 

गढ़वाल से भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने अपने दो दिवसीय लोक सभा प्रवास के दूसरे दिन आज रुद्रप्रयाग, उखीमठ एवं देवप्रयाग में कई कार्यक्रमों में भाग लिया एवं जनता की समस्याओं का समाधान किया। गढ़वाल सांसद ने पौड़ी के बाद उखीमठ ब्लाक सभागार में भी विकास, समन्वय और निगरानी समिति (DISHA) की समीक्षा बैठक में भाग लिया और जनता की कई समस्याओं का त्वरित समाधान किया। उन्होंने केदारनाथ विधानसभा के अंतर्गत नगर पंचायत उखीमठ के नवनिर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण भी किया। साथ ही, बलूनी केदारनाथ से भाजपा की विधायक रहीं स्वर्गीया शैला रानी रावत के आवास भी गए। उन्होंने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये और उनके परिजनों से मुलाक़ात की। उन्होंने योगीमठ में भी लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

गढ़वाल सांसद ने आज उखीमठ में विकास, समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया, जिसमें लगभग सभी विभागों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया और क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बलूनी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण भारत में विकास का रथ प्रमाणिकता के साथ गतिमान है। गढ़वाल के सर्वांगीण विकास हेतु हमारी सरकार संकल्पबद्ध है.

अनिल बलूनी ने कहा कि जिन निर्माणाधीन सड़कों का निर्माण कार्य रुका हुआ है और जिन सड़कों का निर्माण होना है, उन सभी सड़कों को बनवाया जाएगा। केदार घाटी में जितने भी सड़कें हैं, उसे भी बनवाया जाएगा। जिन जगहों पर पानी की समस्या है, उन जगहों पर पानी की समस्या को दूर किया जाएगा। पानी की समस्या जितनी जगहों पर हो रही है, उन जगहों की मैपिंग की जा रही है। गर्मी आने से पहले सुनिश्चित करेंगे कि सभी जगहों पर पानी मिले। यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई बिना पानी के नहीं रहे। पानी की समस्या दूर करने के लिए कल मैंने जिला के अधिकारियों से भी बात की है और आज भी बातचीत करूंगा।

गढ़वाल सांसद ने कहा कि गढ़वाल लोकसभा को हम ऐसी लोकसभा बनाएंगे कि यह पूरे देश में आदर्श लोकसभा के रूप में जाना जाएगा। केदार घाटी में एक-एक करके सभी काम पूरा करेंगे। चार धाम की यात्रा को और बेहतर स्वरूप देकर भव्य बनाएंगे। हम लोग यहां के रहने वाले हैं और हमलोगों की रोजी-रोटी, आजीविका से लेकर सबकुछ इस यात्रा से जुड़ा है। हमारी राज्य सरकार, केंद्र सरकार और हम सब लोग मिलकर चार धाम यात्रा को और भव्य बनाएंगे। इस पूरी व्यवस्था को रोजगार के साथ जोड़ेंगे और सभी लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएंगे। आने वाला समय केदारनाथ विधानसभा सहित पूरे जिला और गढ़वाल लोकसभा के लिए स्वर्णिम काल होगा। आप लोगों से कहेंगे कि क्षेत्र की जो भी समस्या हैं, यहां मंचासीन नेताओं से बताइए, हमलोग उस समस्या का निवारण करेंगे।

इसके पश्चात गढ़वाल सांसद भाजपा की वरिष्ठ नेता और केदारनाथ से विधायक रहीं स्वर्गीया श्रीमती शैला रानी रावत जी के आवास अगस्त मुनि, रुद्रप्रयाग गए और उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। गढ़वाल सांसद ने वहां उनके परिजनों से भेंट की और कहा कि लोकप्रिय, जुझारू और संघर्षशील नेत्री के रूप में स्वर्गीया श्रीमती शैला रानी रावत जी ने रुद्रप्रयाग जिले और केदारनाथ विधानसभा की बहुत सेवा की। जनता से निरंतर जुड़ाव रखने वाली शैला दीदी के कार्य और विचार सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगे।

गढ़वाल भाजपा सांसद ने केदारनाथ विधानसभा के अंतर्गत नगर पंचायत उखीमठ के नवनिर्मित कार्यालय भवन का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह कार्यालय स्थानीय जनता की सेवा के लिए समर्पित रहने के साथ सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचने यह सुनिश्चित भी करेगा और उखीमठ नगर पंचायत के विकास में अहम भूमिका भी निभाएगा।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनिल बलूनी ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने के लिए बहुत मेहनत की है। मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूं कि मेरे पांच साल का कार्यकाल जब पूरा होगा और मोदी जी की सरकार का यह कार्यकाल पूरा होगा, तब आप लोग गर्व के साथ जनता के पास जाएंगे। आप लोग जब वोट मांगने जाएंगें, तब जनता कहेगी कि आपके प्रतिनिधि ने बहुत अच्छा काम किया है। भाजपा सांसद ने योगी मठ में भी सभी विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की और लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

Tags: गढ़वाल के सर्वांगीण विकास हेतु हमारी सरकार संकल्पबद्ध है:बलूनी
Previous Post

मंत्री जोशी ने कहा इस प्लांट के माध्यम से क्षेत्र वासियों को लाभ मिलने के साथ ही रोजगार का भी सृजन होगा

Next Post

मा0 सीएम के आत्मनिर्भर दीदी-भूली, जन स्वास्थ्य, सुगम सुविधा के संकल्प को आगे बढाता जिला प्रशासन।

सवाल पब्लिक का

सवाल पब्लिक का

Next Post
मा0 सीएम के आत्मनिर्भर दीदी-भूली, जन स्वास्थ्य, सुगम सुविधा के संकल्प को आगे बढाता जिला प्रशासन।

मा0 सीएम के आत्मनिर्भर दीदी-भूली, जन स्वास्थ्य, सुगम सुविधा के संकल्प को आगे बढाता जिला प्रशासन।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Banner Top Banner

Stay Connected test

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मुख्य सेवक धामी का महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और अहम फैसला : राधा रतूड़ी होगी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव

मुख्य सेवक धामी का महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और अहम फैसला : राधा रतूड़ी होगी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव

January 30, 2024
बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत मंत्री प्रेमचंद्र ने विजेताओं को बांटे गिफ्ट।

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत मंत्री प्रेमचंद्र ने विजेताओं को बांटे गिफ्ट।

January 2, 2024
आज तक के इतिहास से पहली बार धामी को गुस्से में देखा….कहा कानून किसी को हाथ में लेने की इजाजत नहीं….

आज तक के इतिहास से पहली बार धामी को गुस्से में देखा….कहा कानून किसी को हाथ में लेने की इजाजत नहीं….

February 8, 2024
बोर्ड छात्रों के लिये चलाया जायेगा रिफ्रेश कोर्स :डॉ. धन सिंह रावत

बोर्ड छात्रों के लिये चलाया जायेगा रिफ्रेश कोर्स :डॉ. धन सिंह रावत

January 31, 2024

Casino Jammin Explained: Slots, Wallet, Bonuses, Devices

0
Uttarakhand – सीएम धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिति 2023 के उद्घाटन के लिए किया आमंत्रित , यहां पढ़े

Uttarakhand – सीएम धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिति 2023 के उद्घाटन के लिए किया आमंत्रित , यहां पढ़े

0

Uttarakhand – धामी कैबिनेट की बैठक में आज इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, यहां पढ़े

0
Uttarakhand –  सीएम धामी ने ‘‘ मेरी योजना’’ पुस्तक का E- Book के रूप में किया विमोचन

Uttarakhand –  सीएम धामी ने ‘‘ मेरी योजना’’ पुस्तक का E- Book के रूप में किया विमोचन

0

Casino Jammin Explained: Slots, Wallet, Bonuses, Devices

October 15, 2026

Pakistan Betting Apps: Cricket, Badminton, Poker Odds in PKR

October 15, 2026

Coronavirus disease 2019

October 15, 2026

Non Gamstop Casinos and Sports Betting Sites in the UK

October 15, 2026

Recent News

Casino Jammin Explained: Slots, Wallet, Bonuses, Devices

October 15, 2026

Pakistan Betting Apps: Cricket, Badminton, Poker Odds in PKR

October 15, 2026

Coronavirus disease 2019

October 15, 2026

Non Gamstop Casinos and Sports Betting Sites in the UK

October 15, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • public
  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • बड़ी खबर
  • ब्यूरोक्रेसी
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • राजनीति
  • सामाजिक

Recent News

Casino Jammin Explained: Slots, Wallet, Bonuses, Devices

October 15, 2026

Pakistan Betting Apps: Cricket, Badminton, Poker Odds in PKR

October 15, 2026
  • होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us

© 2024 .

No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us

© 2024 .