• होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us
Sawal Public Ka
Advertisement
  • होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us
No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us
No Result
View All Result
Sawal Public Ka
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

रिप परियोजना की योजनाओं को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुँचाने की बात कहते मंत्री गणेश जोशी

सवाल पब्लिक का by सवाल पब्लिक का
January 18, 2026
in उत्तराखंड
0
रिप परियोजना की योजनाओं को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुँचाने की बात कहते मंत्री गणेश जोशी

रिप परियोजना की योजनाओं को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुँचाने की बात कहते मंत्री गणेश जोशी

हल्द्वानी/नैनीताल, 11 दिसम्बर। प्रदेश के कृषि, ग्राम्य एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को अपने कुमाऊं दौरे के दौरान सर्किट हाउस काठगोदाम में जनपद नैनीताल के कृषि, उद्यान, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास विभागों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लखपति दीदी, पलायन रोकथाम योजना, ऐपल मिशन, कीवी मिशन, प्राकृतिक खेती, मौन पालन, मधुग्राम विकास, तथा पॉलीहाउस स्थापना जैसी योजनाएँ किसानों और ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को मजबूत करने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और लाभ वास्तविक पात्रों तक समय पर पहुँचे।

उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत लंबित दावों का तत्काल निस्तारण कर किसानों को समय पर राहत उपलब्ध कराने को कहा। कृषि विभाग द्वारा वितरित किए जा रहे उपकरणों की गुणवत्ता की समीक्षा पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को मिलने वाली सामग्री उपयोगी और टिकाऊ हो। उन्होंने न्याय पंचायत स्तर तक तय लक्ष्यों को पूरा करने और बीज, खाद तथा पेस्टीसाइड की उपलब्धता समयबद्ध सुनिश्चित करने को भी कहा। मंत्री ने भूमि संरक्षण अधिकारियों को जियो लाइन टैंक की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए तथा जनपद में मिलेट उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को बिना तैयारी बैठक में न आने की सख्त चेतावनी दी।

ग्राम विकास विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना में अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ा जाए। उन्होंने रिप परियोजना के तहत चल रही योजनाओं का लाभ व्यापक स्तर पर आम लोगों तक पहुँचाने के निर्देश दिए। कृषि, उद्यान और ग्राम्य विकास विभागों के बीच आपसी समन्वय मजबूत करने और जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने की भी आवश्यकता बताई।

सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा में मंत्री ने हल्द्वानी में शहीदों के आश्रितों और उनके बच्चों के लिए बनाए जा रहे हॉस्टल की भूमि संबंधी प्रक्रिया को 15 दिनों में संयुक्त निरीक्षण कर पूर्ण करने तथा एस्टीमेट शीघ्र भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला सैनिक विश्राम गृह एवं कार्यालय के पुनर्निर्माण को आवश्यक बताते हुए इसके लिए भी शीघ्र एस्टीमेट तैयार करने की बात कही।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हल्द्वानी में शहीदों के आश्रितों और उनके बच्चों के लिए बनने वाले हॉस्टल स्व. जनरल बी.सी. जोशी के नाम पर रखा जाएगा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हल्द्वानी के प्रवेश द्वार पर स्व. जनरल बी.सी. जोशी के नाम पर एक भव्य द्वार का निर्माण भी शीघ्र किया जाएगा। मंत्री ने इस संबंध में कुमाऊं कमिश्नर तथा जिलाधिकारी नैनीताल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्माण से संबंधित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह पहल भविष्य में आने वाली पीढ़ियों को शहीदों के योगदान और उनके बलिदान की याद दिलाने का कार्य करेगी।

इस अवसर पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Previous Post

जिलाधिकारी सविन बंसल ने वृद्ध पिता की संपत्ति हड़पने के मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Next Post

कचरा पृथक्करण और भविष्य की संचालन योजना पर डीएम प्रवीण बंसल ने अधिकारियों से की विस्तृत समीक्षा

सवाल पब्लिक का

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Banner Top Banner

Stay Connected test

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मुख्य सेवक धामी का महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और अहम फैसला : राधा रतूड़ी होगी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव

मुख्य सेवक धामी का महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और अहम फैसला : राधा रतूड़ी होगी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव

January 30, 2024
बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत मंत्री प्रेमचंद्र ने विजेताओं को बांटे गिफ्ट।

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत मंत्री प्रेमचंद्र ने विजेताओं को बांटे गिफ्ट।

January 2, 2024
आज तक के इतिहास से पहली बार धामी को गुस्से में देखा….कहा कानून किसी को हाथ में लेने की इजाजत नहीं….

आज तक के इतिहास से पहली बार धामी को गुस्से में देखा….कहा कानून किसी को हाथ में लेने की इजाजत नहीं….

February 8, 2024
बोर्ड छात्रों के लिये चलाया जायेगा रिफ्रेश कोर्स :डॉ. धन सिंह रावत

बोर्ड छात्रों के लिये चलाया जायेगा रिफ्रेश कोर्स :डॉ. धन सिंह रावत

January 31, 2024

Casino Jammin Explained: Slots, Wallet, Bonuses, Devices

0
Uttarakhand – सीएम धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिति 2023 के उद्घाटन के लिए किया आमंत्रित , यहां पढ़े

Uttarakhand – सीएम धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिति 2023 के उद्घाटन के लिए किया आमंत्रित , यहां पढ़े

0

Uttarakhand – धामी कैबिनेट की बैठक में आज इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, यहां पढ़े

0
Uttarakhand –  सीएम धामी ने ‘‘ मेरी योजना’’ पुस्तक का E- Book के रूप में किया विमोचन

Uttarakhand –  सीएम धामी ने ‘‘ मेरी योजना’’ पुस्तक का E- Book के रूप में किया विमोचन

0

Casino Jammin Explained: Slots, Wallet, Bonuses, Devices

October 15, 2026

Pakistan Betting Apps: Cricket, Badminton, Poker Odds in PKR

October 15, 2026

Coronavirus disease 2019

October 15, 2026

Non Gamstop Casinos and Sports Betting Sites in the UK

October 15, 2026

Recent News

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • public
  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • बड़ी खबर
  • ब्यूरोक्रेसी

© 2024 .

No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us

© 2024 .