• होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us
Sawal Public Ka
Advertisement
  • होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us
No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us
No Result
View All Result
Sawal Public Ka
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

अधिकारी आपस में सामंजस्य स्थापित करते हुये एक ऐसा मैकेनिज्म बनायें ताकि जल्दी से जल्दी वनाग्नि पर काबू पाया जा सके : मुख्यमंत्री धामी

सवाल पब्लिक का by सवाल पब्लिक का
May 5, 2024
in उत्तराखंड
0
हलाला जैसे प्रकरण सामने आने पर 3 साल की सजा और एक लाख के जुर्माने का प्रावधान

जिस दिन धामों के कपाट खुलेंगे, उस दिन हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जायेगी : मुख्यमंत्री धामी

चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां आगामी 10 मई तक हर हाल में पूरी हों : मुख्यमंत्री धामी

पिछले वर्ष की चारधाम यात्रा के अनुभवों से सीख लेकर यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाएं: मुख्यमंत्री धामी

प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या निरन्तर बढ़ रही है, इस बार भी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है : मुख्यमंत्री धामी

*चारधाम यात्रा तथा वनाग्नि हमारे लिये चुनौती हैं : मुख्यमंत्री*

अधिकारी आपस में सामंजस्य स्थापित करते हुये एक ऐसा मैकेनिज्म बनायें ताकि जल्दी से जल्दी वनाग्नि पर काबू पाया जा सके : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ डोली यात्रा के साथ चलने वाले ’मुख्य सेवक के भंडारा कार्यक्रम को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड सदन नई दिल्ली से वर्चुअल रूप से बाबा केदारनाथ डोली यात्रा के साथ चलने वाले ’मुख्य सेवक के भंडारा कार्यक्रम के 300 सेवादारों की टीम को मुख्य सेवक सदन मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय देहरादून से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ डोली यात्रा के साथ चलने वाले ’मुख्य सेवक के भंडारा कार्यक्रम की शुभकामनायें देते हुये कहा कि आगामी 10 मई से हमारी चारधाम यात्रा प्रारम्भ होने वाली है, जो हमारे लिये उत्सव का वातावरण तैयार करती है तथा साथ ही हम सब चारधाम यात्रा जल्दी से जल्दी प्रारम्भ हो, इसका इन्तजार बेसब्री से करते हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा का एक बहुत बड़ा उत्सव पूरे उत्तराखण्ड, देशवासियों, भक्तगणों, श्रद्धालुओं, तीर्थयात्रियों के लिये होता है और इस अवसर पर हम सब लोग अपने-अपने तरीके से इस पुण्य में सम्मिलित होते हैं तथा इस पुण्य में भण्डारे के आयोजन की अपनी अलग ही भूमिका है, जिसके लिये उन्होंने इस आयोजन में शामिल टीम लीडर हिमांशु चमोली सहित महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड आदि के युवाओं को हार्दिक बधाई व शुभकामना दी।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पिछले वर्ष आयोजित किये गये ’मुख्य सेवक के भंडारा कार्यक्रम का उल्लेख करते हुये कहा कि पिछले वर्ष इस भण्डारा कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही शानदार रहा तथा हजारों श्रद्धालुओं, तीर्थयात्रियों ने इस भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया, जिसके सफल आयोजन का सन्देश पूरे देश में गया।

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा का जिक्र करते हुये कहा कि विगत दिवस उन्होंने चारधाम यात्रा के साथ ही वर्तमान में जंगलों में जो वनाग्नि हो रही है,की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जो हमारे लिये एक चुनौती हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे सभी आपस में सामंजस्य स्थापित करते हुये एक ऐसा मैकेनिज्म बनायें ताकि जल्दी से जल्दी इस वनाग्नि पर हम सब लोग काबू पा सकें। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से भी वनों को बचाने के लिये अपना पूरा सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह वन सम्पदा हमारी धरोहर है, इसको हमें हर हाल में बचाना है तथा सभी को वनों को बचाने में अपना योगदान देना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी चारधाम यात्रा सुगम और सुरक्षित हो इसके लिये पेयजल, परिवहन, विद्युत, स्वास्थ्य, आपदा प्रबन्धन, पुलिस, यातायात, लोक निर्माण आदि विभागों की समीक्षा की है तथा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां आगामी 10 मई तक हर हाल में पूरी हों, जिससे यहां आये श्रद्धालु अच्छा सन्देश लेकर जायें। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा हमारे लिये चुनौती भी है, क्योंकि प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या निरन्तर बढ़ रही है। इस बार भी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि जिस दिन धामों के कपाट खुलेंगे, उस दिन हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जायेगी। उत्तराखण्ड मेजवान है तथा हमारा दायित्व बनता है कि पिछले वर्ष की चारधाम यात्रा के अनुभवों से सीख लेकर इस यात्रा को और अच्छा करें। यह यात्रा किसी व्यक्ति की न होकर पूरे देश की यात्रा है।

उल्लेखनीय है कि देवभूमि उत्तराखंड के पावन हिमालयी क्षेत्रों में विराजे हमारे चारों धाम विश्वभर के सनातन प्रेमियों की आस्था के केंद्र हैं। कपाट खुलने से पहले भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोगमूर्ति चल विग्रह उत्सव डोली यात्रा, पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से अपने धाम के लिए प्रस्थान करती है। इस दौरान बाबा केदार की उत्सव डोली यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के भोजन आदि की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से प्रदेश के युवाओं द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाता है। पिछले साल की तरह इस साल भी युवाओं का यह ,समूह 05 मई से 10 मई तक ’मुख्य सेवक का भंडारा कार्यक्रम’ का आयोजन करने जा रहा है। भंडारे को उखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा, गौरीकुंड और केदारनाथ में सफलतापूर्वक सम्पन्न करने के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस पूरे मुख्य सेवक भंडारा कार्यक्रम के दौरान साफ-सफाई और पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा जायेगा। कपाट खुलने के दिन मंदिर प्रांगण में भजन गायक कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।

इस अवसर पर संस्कृति, साहित्य, कला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मधु भट्ट, श्री के0के0 मदान, श्री नवीन पिरशाली, श्री दिनेश त्रिपाठी, श्री मनीष सजवाण, श्री सुबोध सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Tags: अधिकारी आपस में सामंजस्य स्थापित करते हुये एक ऐसा मैकेनिज्म बनायें ताकि जल्दी से जल्दी वनाग्नि पर काबू पाया जा सके : मुख्यमंत्री धामी
Previous Post

जिस क्षेत्र में भी वनाग्नि की घटनायें घटित होती हैं, उसके लिये सम्बंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय हो:धामी

Next Post

बदायूं से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री धामी हुए सम्मिलित

सवाल पब्लिक का

सवाल पब्लिक का

Next Post
बदायूं से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री धामी हुए सम्मिलित

बदायूं से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री धामी हुए सम्मिलित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Banner Top Banner

Stay Connected test

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मुख्य सेवक धामी का महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और अहम फैसला : राधा रतूड़ी होगी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव

मुख्य सेवक धामी का महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और अहम फैसला : राधा रतूड़ी होगी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव

January 30, 2024
बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत मंत्री प्रेमचंद्र ने विजेताओं को बांटे गिफ्ट।

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत मंत्री प्रेमचंद्र ने विजेताओं को बांटे गिफ्ट।

January 2, 2024
आज तक के इतिहास से पहली बार धामी को गुस्से में देखा….कहा कानून किसी को हाथ में लेने की इजाजत नहीं….

आज तक के इतिहास से पहली बार धामी को गुस्से में देखा….कहा कानून किसी को हाथ में लेने की इजाजत नहीं….

February 8, 2024
बोर्ड छात्रों के लिये चलाया जायेगा रिफ्रेश कोर्स :डॉ. धन सिंह रावत

बोर्ड छात्रों के लिये चलाया जायेगा रिफ्रेश कोर्स :डॉ. धन सिंह रावत

January 31, 2024

Rizk Casino Hrvatska: Sve što trebate znati

0
विधान सभा क्षेत्र चम्पावत के लिए सीएम धामी द्वारा की गई घोषणाओं की एसीएस ने की समीक्षा।

विधान सभा क्षेत्र चम्पावत के लिए सीएम धामी द्वारा की गई घोषणाओं की एसीएस ने की समीक्षा।

0
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र ने राज्यपाल से की मुलाकात, सीएम धामी को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र ने राज्यपाल से की मुलाकात, सीएम धामी को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं।

0
शिक्षा मंत्री ने असम की शिक्षा व्यवस्था की ली जानकारी, स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति के फार्मेंट को बताया बेहतर

शिक्षा मंत्री ने असम की शिक्षा व्यवस्था की ली जानकारी, स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति के फार्मेंट को बताया बेहतर

0

Rizk Casino Hrvatska: Sve što trebate znati

October 11, 2026

Rizk HR bonus kod – Sve što trebate znati

October 11, 2026

Kasyno online Blik bez weryfikacji – wszystko, co powinieneś wiedzieć!

October 11, 2026

Play European Roulette Online for Real Money: A Comprehensive Guide

October 11, 2026

Recent News

Rizk Casino Hrvatska: Sve što trebate znati

October 11, 2026

Rizk HR bonus kod – Sve što trebate znati

October 11, 2026

Kasyno online Blik bez weryfikacji – wszystko, co powinieneś wiedzieć!

October 11, 2026

Play European Roulette Online for Real Money: A Comprehensive Guide

October 11, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • बड़ी खबर
  • ब्यूरोक्रेसी
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • राजनीति
  • सामाजिक

Recent News

Rizk Casino Hrvatska: Sve što trebate znati

October 11, 2026

Rizk HR bonus kod – Sve što trebate znati

October 11, 2026
  • होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us

© 2024 .

No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us

© 2024 .