• होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us
Sawal Public Ka
Advertisement
  • होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us
No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us
No Result
View All Result
Sawal Public Ka
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रपति से जीवन रक्षा पदक पुरस्कार प्राप्त करने वाले उत्तराखंड पुलिस के जवान नरेश जोशी को 51 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की 

सवाल पब्लिक का by सवाल पब्लिक का
January 26, 2024
in उत्तराखंड
0
मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रपति से जीवन रक्षा पदक पुरस्कार प्राप्त करने वाले उत्तराखंड पुलिस के जवान नरेश जोशी को 51 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की 

मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रपति से जीवन रक्षा पदक पुरस्कार प्राप्त करने वाले उत्तराखंड पुलिस के जवान नरेश जोशी को 51 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की

 

 

 

रुद्रपुर पुलिस लाइन में 75वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड हर एक क्षेत्र में विकास की नयी गाथा लिख रहा है: जोशी

 

 

मंत्री गणेश जोशी ने स्वतंत्रता सेनानियों, वीर नारियों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों के परिजनों को सम्मानित किया

 

 

देश का 75वां गणतन्त्र दिवस के अवसर पर ऊधम सिंह नगर प्रभारी मंत्री जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि पुलिस लाइन रुद्रपुर में पहुॅचकर ध्वजारोहण किया

 

आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से एक महाशक्ति बनने की राह पर अग्रसर है, जहां हमारी आवाज सुनी जाती है और हमें एक समान भागीदार के रूप में देखा जाता है

 

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड हर एक क्षेत्र में विकास की नयी गाथा लिख रहा है

 

 

मंत्री गणेश जोशी का स्वान मोली डॉग द्वारा पुप्ष की टोकरी भेंट कर उनका स्वागत भी किया गया। मंत्री गणेश जोशी द्वारा स्वानमोली डॉग को 2100 रु. का इनाम प्रदान किया गया।

 

 

 

 

 

देश का 75वां गणतन्त्र दिवस के अवसर पर कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण तथा जनपद ऊधम सिंह नगर प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि पुलिस लाइन रुद्रपुर में पहुॅचकर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि को पीआरडी एनसीसी स्काउट गाईड, पुलिस परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया गया

इस अवसर मंत्री गणेश जोशी ने स्वतंत्रता सेनानियों, वीर नारियों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया। मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रपति से जीवन रक्षा पदक पुरस्कार प्राप्त करने वाले उत्तराखंड पुलिस के जवान नरेश जोशी को 51 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा और उनको बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां निकाली गई साथ ही कई देश भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 75वें गणतंत्र दिवस की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश के उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया ताकि हम एक आजाद देश में सांस ले सकें। उन्होंने कहा कि हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद जरूर हुआ था लेकिन हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 को लागु हुआ था, इस दिन भारत पूर्ण गणतंत्र बना था। उन्होंने कहा कि इस दिन भारत को अपना संविधान व कानून मिला और ब्रिटिश राज से पूरी तरह आजादी मिली। उन्होंने कहा कि यह भारत का संविधान ही है जो भारत के नागरिकों को एक सूत्र में बांधे रखता है, हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों का बोध करता है। उन्होंने कहा कि यह आठ दशकों का सफर हमारे राष्ट्र के लिए चुनौतियों भरा रहा है, 1947 में आजाद होने से लेकर आज G20 तक सफर तय किया है।

उन्होंने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से एक महाशक्ति बनने की राह पर अग्रसर है, जहां हमारी आवाज सुनी जाती है और हमें एक समान भागीदार के रूप में देखा जाता है। विकास की अनेक पहलों के माध्यम से हम भारत की क्षमता को उजागर कर रहे हैं और जनता के नेतृत्व वाले शासन एवं समृद्धि का देश बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड हर एक क्षेत्र में विकास की नयी गाथा लिख रहा है। उन्होंने कहा कि रोड कनेक्टिविटी, कृषि, औद्यानिकी, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व तरक्की कर रहा है और औद्यानिक एवं कृषि का समग्र विकास करते हुए कास्तकारों की आय में गुणात्मक वृद्धि हेतु महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित करने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु राजसहायता में वृद्धि करते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा देशभर में विकास के नतीजों को बढ़ाने के लिए सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक नीतियों और पहलों को लागू किया गया है।नीतियों में बुनियादी ढांचे में सुधार, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, किसानों के कल्याण को सुनिश्चित करने और हाशिए पर रहने वालों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके अलावा, भारत ने युवाओं की अगुवाई में प्रौद्योगिकी प्रेरित विकास में अभूतपूर्व प्रगति की है और देश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस यानी व्यवसाय को आसान बनाने को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अनेक सुधार किए गए हैं। एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देना और राष्ट्र के दूर-दराज के इलाकों के विकास के लिए की जा रही पहलों को लागू करना है। इसके अतिरिक्त, महिला केंद्रित नीतियों ने रक्षा जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने में प्रमुख भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि सरकार सैनिकों के सम्मान एवं उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और निरंतर प्रयासरत है और देहरादून में बन रहा प्रदेश का पंचम धाम-सैन्यधाम इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों का गठन कर प्रदेश की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में अभूतपूर्व सुधार की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी के साथ साथ मोबाइल कनेक्टिविटी भी प्रदेश के गांव गांव तक पहुँच रही है। उन्होंने काह कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारा प्रदेश का अभूत पूर्व विकास हो रहा है और मुझे विश्वास है की वर्ष 2025 तक हमारा प्रदेश, देश के अग्रणी राज्यों में सम्मिलित होगा और इसके लिए आप सभी का सहयोग महत्त्वपूर्ण है।

उन्होंने आशा करते हुए कहा कि सभी व्यक्ति सरकार के साथ कंधे से कन्धा मिलकर उत्तराखंड को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी का स्वान मोली डॉग द्वारा पुप्ष की टोकरी भेंट कर उनका स्वागत भी किया गया। मंत्री गणेश जोशी द्वारा स्वानमोली डॉग को 2100 रु. का इनाम प्रदान किया गया।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी उदयराज सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, सीडीओ विशाल मिश्रा, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक तिलक राज बेहड़, दर्जाधारी उत्तम दत्ता, विवेक सक्सेना, अमित नारंग, सतीश गोयल, बिट्टू चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Tags: मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रपति से जीवन रक्षा पदक पुरस्कार प्राप्त करने वाले उत्तराखंड पुलिस के जवान नरेश जोशी को 51 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस पर राज्य के छात्र छात्राओं को विशेष बधाई देते हुए कहा है कि “75 वां गणतंत्र दिवस पूरे राष्ट्र में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है..

Next Post

सेवा सप्ताह के तहत राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में 400 विधार्थीयो को ट्रैक सूट हुए वितरित  

सवाल पब्लिक का

सवाल पब्लिक का

Next Post
सेवा सप्ताह के तहत राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में 400 विधार्थीयो को ट्रैक सूट हुए वितरित   

सेवा सप्ताह के तहत राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में 400 विधार्थीयो को ट्रैक सूट हुए वितरित  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • Trending
  • Comments
  • Latest

vn video editor for pc download ✓ Create Stunning Videos Easily ➔ 2025 Latest

March 25, 2025
मुख्य सेवक धामी का महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और अहम फैसला : राधा रतूड़ी होगी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव

मुख्य सेवक धामी का महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और अहम फैसला : राधा रतूड़ी होगी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव

January 30, 2024
बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत मंत्री प्रेमचंद्र ने विजेताओं को बांटे गिफ्ट।

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत मंत्री प्रेमचंद्र ने विजेताओं को बांटे गिफ्ट।

January 2, 2024
आज तक के इतिहास से पहली बार धामी को गुस्से में देखा….कहा कानून किसी को हाथ में लेने की इजाजत नहीं….

आज तक के इतिहास से पहली बार धामी को गुस्से में देखा….कहा कानून किसी को हाथ में लेने की इजाजत नहीं….

February 8, 2024

Marketing AI in professional services: How law and accounting firms win in 2026

0

Velkommen til nv casino: Blant de utvalgte digitale kasinoene

0

Windows Activator for 7 ✓ Activate 32 & 64-bit Windows 7 Now

0

best adult telegram channels ✓ Discover 80+ Top Channels Now

0

Velkommen til nv casino: Blant de utvalgte digitale kasinoene

March 6, 2026

Mr Bet Casino Magyarország

March 5, 2026

ICE Casino Anmeldelse

March 5, 2026

Каким образом аффективная интенсивность сказывается на воспоминания

March 4, 2026

Recent News

Velkommen til nv casino: Blant de utvalgte digitale kasinoene

March 6, 2026

Mr Bet Casino Magyarország

March 5, 2026

ICE Casino Anmeldelse

March 5, 2026

Каким образом аффективная интенсивность сказывается на воспоминания

March 4, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • ! Без рубрики
  • a16z generative ai
  • adobe generative ai 1
  • Best fitness app 2026 in USA
  • blog
  • Bookkeeping
  • Business, Small Business
  • Casino
  • Computers, Games
  • Forex News
  • game
  • Gaming
  • gioco
  • jeux
  • klikklak Done 04.02
  • News
  • Online Casino
  • pages
  • Public
  • ready_text
  • Spiele
  • spielen
  • spile
  • spilen
  • test
  • Trading
  • Uncategorized
  • Консалтинговые услуги в ОАЭ
  • Новости Криптовалют
  • Новости Форекс
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • बड़ी खबर
  • ब्यूरोक्रेसी
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • राजनीति
  • सामाजिक

Recent News

Velkommen til nv casino: Blant de utvalgte digitale kasinoene

March 6, 2026

Mr Bet Casino Magyarország

March 5, 2026
  • होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us

© 2024 .

No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • यूथ कार्नर
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • Contact Us

© 2024 .